Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET UG Re-Exam 21 को, 195 मिनट का पेपर, रफ वर्क के लिए एक्सट्रा शीट

June 12, 2026

NEET UG Re-Exam 21 को, 195 मिनट का पेपर, रफ वर्क के लिए एक्सट्रा शीट

NEET-UG-Re-Exam-Paper-195-minute-extra-rough-sheet नीट यूजी 2026 के लिए री-एग्जाम 21 जून को होगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए अहम घोषणा की है। एनटीए ने कहा है कि री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा।

किए गए अहम बदलाव

इसके अलावा छात्रों को रफ वर्क के लिए अलग से शीट भी दी जाएगी। NEET UG Re-Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा को और ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यह फैसले लिए गए हैं। 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों को पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा और रफ वर्क करने के लिए भी जगह दी जाएगी।

परीक्षा 2 से सवा 5 बजे तक

NTA ने उम्मीदवारों से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का समय बढ़ा दिया है। अब NEET UG 026 दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। इस समय में परीक्षा से पहले होने वाली जरूरी औपचारिकताएं भी शामिल हैं। इनमें उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करना, पहचान सत्यापन और अन्य निरीक्षण संबंधी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इससे छात्रों को यह महसूस नहीं होगा कि प्रशासनिक कार्यों के कारण उनका परीक्षा समय कम हो रहा है। हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में समय को लेकर छात्रों की चिंता अक्सर सामने आती रही है।

ज्यादा समय से बढ़ेगा आत्मविश्वास

कई उम्मीदवारों का कहना था कि परीक्षा शुरू होने से पहले की औपचारिकताओं में समय निकल जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए NTA ने परीक्षा विंडो को बढ़ाया है। इससे उम्मीदवार पूरे ध्यान और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न हल कर सकेंगे. एजेंसी का मानना है कि यह बदलाव परीक्षा के अनुभव को और बेहतर बनाएगा। गणना और नोट्स बनाने के लिए रफ वर्क का महत्व किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में काफी होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए NTA ने प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध जगह को भी बढ़ा दिया है।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें