Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉनसून में AC की कौन सी सेटिंग है बेस्ट? जानें आसान टिप्स, घर रहेगा ठंडा-ठंडा

June 17, 2026

मॉनसून में AC की कौन सी सेटिंग है बेस्ट? जानें आसान टिप्स, घर रहेगा ठंडा-ठंडा

Best AC Mode for Monsoon: मानसून के मौसम में तापमान भले ही ज्यादा गर्म न हो, लेकिन हवा में बढ़ी हुई नमी लोगों को काफी परेशान करती है। इस दौरान अक्सर घरों में चिपचिपाहट और उमस महसूस होती है, जिससे आराम करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग AC चलाते हैं, लेकिन सही सेटिंग न होने की वजह से पूरी राहत नहीं मिल पाती।

नमी की वजह से बढ़ती है परेशानी

बारिश के मौसम में सिर्फ ठंडा तापमान ही काफी नहीं होता। असली परेशानी हवा में मौजूद ज्यादा नमी की वजह से होती है। इसी कारण शरीर में पसीना और चिपचिपापन महसूस होता है, चाहे कमरा ठंडा ही क्यों न हो।

ये भी पढ़ें:

मानसून में कौन सा AC मोड सबसे बेहतर?

इस मौसम में AC चलाने के लिए सबसे अच्छा मोड Dry Mode होता है। यह मोड कमरे को ज्यादा ठंडा करने के बजाय हवा में मौजूद नमी को कम करता है। इस मोड में AC अलग तरीके से काम करता है, जिससे कमरे की अतिरिक्त नमी धीरे-धीरे कम हो जाती है और कमरा ज्यादा आरामदायक लगने लगता है।

Dry Mode के फायदे

Dry Mode का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह उमस और चिपचिपाहट को कम करता है। इसके साथ ही यह सामान्य cooling मोड की तुलना में कम बिजली भी खर्च करता है। इस मोड में AC का कंप्रेसर बार-बार नहीं चलता, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और बिजली का बिल भी थोड़ा कम हो सकता है। साथ ही कमरे में हल्का और ताज़ा माहौल बना रहता है।

ये भी पढ़ें:

AC में Dry Mode कैसे सेट करें?

एसी में ड्राई मोड चालू करना काफी आसान होता है। इसके लिए रिमोट में मौजूद “मोड” बटन दबाएं और कूल, फैन, ऑटो जैसे ऑप्शन में से ड्राई मोड चुनें। अधिकतर AC में यह विकल्प पानी की बूंद वाले आइकन से दिखाया जाता है। इसे चुनते ही AC अपने आप हवा से नमी कम करना शुरू कर देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें