Bihar property dealer arrested : खटीमा। जन्मदिन की पार्टी उस समय सनसनी में बदल गई, जब बिहार से आए एक व्यक्ति ने अपने सुरक्षा कर्मी की पिस्टल से दो राउंड हर्ष फायरिंग कर दी। राजीव नगर क्षेत्र में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल कब्जे में लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित बिहार में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वह अपने सुरक्षा कर्मी के साथ यहां पहुंचा था। झनकइया थाने के उपनिरीक्षक गिरिश पंत को शनिवार को वीआईपी ड्यूटी पर लोहियाहेड कालापुल पर तैनात थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि पकड़िया राजीवनगर में तिवारी मेडिकल वाली गली में एक व्यक्ति ने जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग कर दी है।
इस पर वह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंंने पूछताछ की तो पता चला कि राकेश ने बताया कि उनके घर पर बेटे का जन्मदिन था, जिसमें उनका भतीजा जो कि बिहार का रहने वाला है। खुशी में हर्ष फायरिंग की है। जो नगर के एक होटल में रुका हुआ है। होटल में पहुंचने पर वहां बिहार छपरा थाना गरखा ग्राम सल्हा निवासी चंदन कुमार सिंह मिले। उन्होंने बताया कि वह रिडायर्ट फौजी है, वर्तमान में सूरज के गनर है। सूरज उनकी पिस्टल बिना बताए यहां से ले गया था। इस पर पुलिस ने सूरज को बुलाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बिहार पटना थाना शाहपुर भगवतीपुर नियर हिंदुस्तान प्रेस के पास रहता है। यहां पर वह पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन के लिए आया था।
राजीव नगर में उसके चाचा के पुत्र की जन्मदिन की पार्टी थी। चंदन कुमार सिंह उसके सुरक्षा कर्मी है। उनकी लाईसेंसी पिस्टल से खुशी में उसने गलती से दो राडंड हवा में हर्ष फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल व दो खोखा बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बिहार पटना थाना शाहपुर भगवतीपुर नियर हिंदुस्तान प्रेस निवासी सूरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। झनकइया थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई करने के साथ मामले की विवेचना लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह द्वारा की जा रही है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...