Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह को मार गिराया

June 25, 2026

UP STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह को मार गिराया

सहारनपुर: यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया था। बदमाश को सीएचसी सरसावां से जिला अस्पताल सहारनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

बिहार का रहने वाला था अपराधी
बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन एक कुख्यात इनामी अपराधी था। वह कई मामलों में वांछित था।

इन मामलों में था संलिप्त
8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने और उनकी सर्विस पिस्टल लूटने और 1 नवंबर 2022 को चंदौली में गोलीबारी व लूट की घटना में शामिल था। ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन भाइयों और गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा।

इन अपराधों में सात लोगों की हत्या (जिनमें दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे) के साथ ही बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटना भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें