Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपींस के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 छात्रों की गई जान, 5 जख्मी

June 22, 2026

फिलीपींस के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 छात्रों की गई जान, 5 जख्मी

इंटरनेशनल डेस्क: मध्य फिलीपींस के टाक्लोबन शहर स्थित एक स्कूल में आज सुबह फायरिंग की गई है, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल के अंदर हुई। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान ‘कानून के उल्लंघन में शामिल एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो बरंगाय सैन जोस का रहने वाला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी क्यों की गई? फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है और न ही उनके परिवारों को अभी सूचित किया है।

पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें