
वायरल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक ऐसा भावुक वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का दिल छू रहा है। बता दें कि इसमें एक बेटे ने बचपन में अपनी मां से किया गया वादा सालों बाद पूरा कर दिखाया और उन्हें पहली बार हेलीकॉप्टर की सैर कराकर एक ऐसा पल दिया, जिसे देखकर लोग भी भावुक हो उठे।
बचपन का सपना हुआ साकार
उत्तराखंड के रहने वाले और मुंबई में कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम करने वाले योगेश रावत ने इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने मां से कहा था कि एक दिन उन्हें हेलीकॉप्टर में जरूर घुमाएंगे। कई साल बाद उन्होंने अपना यह वादा पूरा कर दिया।
View this post on Instagram
शुरुआत में दिखीं घबराई, फिर मुस्कुराने लगीं मां
वीडियो में मां और बेटा हेलीकॉप्टर की ओर जाते दिखाई देते हैं। उड़ान शुरू होने से पहले मां थोड़ी घबराई हुई नजर आती हैं और बेटे का हाथ थाम लेती हैं। लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर ऊंचाई पर पहुंचता है और चारों ओर का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा दिखाई देता है, उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आने लगती है।
वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल
योगेश ने वीडियो के साथ लिखा कि यह उनकी मां की पहली हेलीकॉप्टर यात्रा है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लाखों लोगों ने इसे पसंद किया और मां-बेटे के रिश्ते की सराहना की।
ये भी पढ़ें:
यूजर्स ने दिए भावुक रिएक्शन
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि माता-पिता के सपनों को पूरा करना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। किसी ने मां के चेहरे की खुशी को सबसे अनमोल बताया, तो कई लोगों ने अपने माता-पिता के साथ बिताए ऐसे ही खास पलों की यादें भी साझा कीं। यह वीडियो लोगों को अपनों के लिए किए गए छोटे-छोटे प्रयासों की अहमियत का एहसास करा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...