Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पहुंचे मान सिंह ईमान ने जसवंत खालड़ा को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

July 16, 2026

जालंधर पहुंचे मान सिंह ईमान ने जसवंत खालड़ा को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

जालंधर: पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान जीटीबी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहाकि वह दोआबा यूथ विंग की मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान भाई जसवंत सिंह खालड़ा को लेकर विचार -विमर्श किया।

ईमान सिंह ने कहाकि भाई जसवंत सिंह खालड़ा की मौत को लेकर दिखाया गया कि सीबीआई ने मामले की जांच की। इस मामले में केवल पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह और पूर्व डीजीपी केपीएस गिल ने घटना को अंजाम दिया, जोकि सच नहीं है। ईमान सिंह ने कहा कि जो केस आज पुलिस कर्मियों और हवलदारों पर लगाए जा रहे है, उस पीछे एसपी और आईपीएस अफसर और प्रशासन खड़ा था, जिन्होंने उनके कोर्ट में केस लड़े और इन्हें छूट दी।

भारत की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे होम मिनिस्ट्री और प्रधानमंत्री दफ्तर मुख्य रहे है। ईमान सिंह ने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री दफ्तर पर भाई हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खंडा के केस में आरोप लग रहे है। उन्होंने कहा कि 30 से 31 साल जुल्म करते हुए हो गए है। उन्होंने कहा कि मौके पर इंसाफ न मिलना न जैसा है। ऐसे में जसवंत सिंह खालड़ा के 30 साल बाद इंसाफ मिलना भी मुश्किल लग रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें