कुल्लूः नशे को रोकने के लिए STF टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा। इसी कड़ी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) मंडी की टीम ने मलारी फोरलेन टनल मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक (HP 65A 3114) को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान ट्रक से कुल 519 पेटियां बीयर मार्का Kingfisher और Tuborg बरामद हुई। जिस बारे में ट्रक चालक कोई कागजात /परमिशन पुलिस को पेश न कर सका। जिस पर उपरोक्त शराब (519 बॉक्स बीयर) व ट्रक को कब्जा में लिया गया तथा आगामी कार्यवाही हेतु सदर पुलिस थाना मंडी के सौंप दिया गया।
डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ मंडी ने मलारी फोरलेन टनल के पास बिना वैध दस्तावेजों के 519 पेटी अवैध बीयर पकड़ी है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब के काले कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिमाचल में ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...