Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुफ्त सफर भारी : बसताड़ा टोल पर रोज 4 हजार से ज्यादा ई-नोटिस

July 17, 2026

मुफ्त सफर भारी : बसताड़ा टोल पर रोज 4 हजार से ज्यादा ई-नोटिस

4,000 e-notices issued daily at Bastara toll : करनाल। नेशनल हाईवे-44 स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लागू होने के बाद टोल चोरी पर सख्ती शुरू हो गई है। बिना टोल भुगतान किए गुजरने वाले वाहन चालकों को अब ई-नोटिस भेजे जा रहे हैं।

फास्टैग में गड़बड़ी, सीधे घर पहुंचा नोटिस

टोल प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन 4 हजार से अधिक वाहनों के खिलाफ ई-नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एमएलएफएफ सिस्टम लागू होने के करीब 20 दिन बाद अब टोल प्लाजा पर न बैरियर है और न ही कर्मचारियों द्वारा वाहनों को रोककर टोल वसूला जाता है। ऐसे में कुछ वाहन चालक टोल से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़, फास्टैग में कम बैलेंस रखना या उसे मोबाइल से ढकने जैसे तरीके अपना रहे हैं। हालांकि नई तकनीक इन सभी तरीकों को पहचान रही है। सिस्टम नंबर प्लेट में गड़बड़ी या फास्टैग संबंधी अनियमितताओं का स्वतः पता लगाकर संबंधित वाहन मालिक को ई-नोटिस जारी कर रहा है।

टोल नहीं दिया तो डबल वसूली तय

बसताड़ा टोल के प्रबंधक प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतिदिन करीब 4 हजार ई-नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोल भुगतान से बचने वाले वाहन चालकों को निर्धारित शुल्क के बजाय डबल टोल टैक्स देना होगा। इसके अलावा उनका फास्टैग ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है और नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई के लिए भी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है। प्रबंधन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस रखें, नंबर प्लेट से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और नियमों का पालन करते हुए समय पर टोल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें