Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

उन्हें जबरन कुछ न दिया जाए… वांगचुक की पत्नी की भावुक अपील

July 18, 2026

उन्हें जबरन कुछ न दिया जाए… वांगचुक की पत्नी की भावुक अपील

Wangchuk’s wife’s emotional appeal : नई दिल्ली। देश और पर्यावरण के लिए आवाज बुलंद करने वाले प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की एक और लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी सेहत के लिए देशभर में चिंता का माहौल है।

हालत स्थिर, पत्नी की अपील से बढ़ी चिंता

अस्पताल की ओर से उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है, लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी गीतांजलि की भावुक अपील ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया है कि परिवार की सहमति और पिछले 20 दिनों से उनकी निगरानी कर रहे डॉक्टरों की अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को मुंह से या नस के जरिए कोई दवा, तरल पदार्थ या अन्य सामग्री न दी जाए। अस्पताल के अनुसार, लंबे समय से उपवास और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के जरूरी मानकों को सामान्य करने के लिए लगातार चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है।

सुबह पुलिस ले गई थी अस्पताल

शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें सुबह 7:40 बजे आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल में औपचारिक रूप से भर्ती किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर वांगचुक को अस्पताल लाया गया। पिछले कई दिनों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। चिकित्सकों ने लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने और शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

Also Read

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें