Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में प्रदर्शन, डीसी के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा ज्ञापन

July 20, 2026

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में प्रदर्शन, डीसी के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा ज्ञापन

कुल्लू: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर में प्रदर्शन पर बैठे सोनम वांगचुक को जिस तरह से दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। वह लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में तुरंत सोनम को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी इस्तीफा लिया जाना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में माकपा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीटू, हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और डीसी के माध्यम से भी केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भेजा गया। वहीं ज्ञापन में मांग रखी गई कि NEET UG में हुए पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हो रहे अन्याय से देशवासी आक्रोशित हैं।

माकपा के प्रदेश सचिव भूप सिंह भंडारी ने बताया कि NEET पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लिया जाए और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी NTA को तत्काल भंग (रद्द) किया जाए। इसके अलावा NEET UG परीक्षा की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। भूप सिंह भंडारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जो व्यक्ति लद्दाख में शिक्षा सुधार और पर्यावरण की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो देश के युवाओं की आवाज बन कर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में लेना / उनकी आवाज दबाना लोकतंत्र की हत्या है। ऐसे में सभी यूनियन मिलकर मांग करते हैं कि उनके साथ किया जा रहा दमन बंद हो और उनकी मांगों को सुना जाए।

📍 Location: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें