Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन में 23 जुलाई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

July 21, 2026

तरनतारन में 23 जुलाई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

पंजाब डेस्क: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तरनतारन में 23 जुलाई 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर तरनतारन राहुल के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) आदित्य शर्मा की अगुवाई में आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कमरा नंबर 115, पहली मंजिल, डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सरहाली रोड (गांव पिद्दी), तरनतारन में आयोजित होगा।

कई प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा

जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी विक्रमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में कई कंपनियां भाग लेंगी। इनमें जगदंबे टेक्सटाइल कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस और अजाइल हर्बल कंपनी शामिल हैं। कंपनियों की ओर से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

अधिकारियों के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएशन करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से लगभग 15,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिला रोजगार अधिकारी ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और तय समय पर प्लेसमेंट कैंप में पहुंचकर रोजगार के लिए आवेदन करें।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें