Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद : यहां बहना था पानी, बह गए निगम के दावे

July 23, 2026

फरीदाबाद : यहां बहना था पानी, बह गए निगम के दावे

Corporation claims washed away : फरीदाबाद। जहां बहना था पानी, वहां बह गए निगम के दावे। मानसून की पहली दस्तक के साथ ही फरीदाबाद नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने आने लगी है।

रियलिटी चेक में खुली पोल

बारिश से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावों के बीच बल्लभगढ़ के मुख्य नाले का जमीनी मुआयना किया गया तो नाले में जमा गाद, कचरा और अधूरी सफाई ने निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। ऐसे में हल्की बारिश में ही जलभराव का खतरा मंडराने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बल्लभगढ़ इलाके के प्रमुख नाले का जब जायजा लिया गया, तो सफाई व्यवस्था की कलई पूरी तरह से खुल गई. नाले के भीतर जगह-जगह भारी मात्रा में कूड़े का अंबार और सिल्ट (गाद) जमा था। कई हिस्सों में सफाई का काम पूरी तरह से अधूरा पड़ा है. यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि अगर तेज बारिश होती है तो यह कचरा पानी के प्राकृतिक बहाव को पूरी तरह से रोक देगा।

दुर्गंध और बीमारियों की आशंका

ऐसे में नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़कों और आसपास बसी रिहायशी कॉलोनियों में घुसने की पूरी आशंका बनी हुई है, जिससे भयंकर जलभराव हो सकता है। इलाके के निवासियों में नगर निगम के इस लापरवाह रवैये को लेकर भारी रोष है. लोगों की शिकायत है कि निगम की तरफ से नालों की नियमित सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। रियलिटी चेक के दौरान भी मौके पर निगम का एक भी सफाई कर्मचारी काम करता हुआ नजर नहीं आया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल बारिश का मौसम शुरू होने से ठीक पहले प्रशासन नालों की सफाई के बड़े-बड़े वादे करता है, लेकिन हकीकत में जमीन पर कोई काम नहीं होता। लोगों को डर है कि यदि जल्द ही इस मुख्य नाले को पूरी तरह से साफ नहीं किया गया, तो उन्हें जलभराव, दुर्गंध और इसके कारण पनपने वाली बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Also Read

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें