Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJP बोली- फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, शिक्षामंत्री का इस्तीफा चाहिए

July 23, 2026

CJP बोली- फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, शिक्षामंत्री का इस्तीफा चाहिए

CJP said – Education Minister should resign : नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इसे नाकाफी बताया है। पार्टी का कहना है कि केवल त्वरित सुनवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

CJP अड़ी- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दो

NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा को खारिज करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपनी मांग पर अडिग है। पार्टी के एक्स हैंडल से कहा गया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी है। सीजेपी ने अपनी मांगी की लिस्ट सौंपी है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी भी मांगी है। CJP ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है- सर्वप्रथम आपको युवाओं की मांग माननी चाहिए। हमें धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा चाहिए। आपको भ्रष्ट सिस्टम को सुधारना चाहिए और सभी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

PM के पोस्ट पर CJP का पलटवार

ये आपके देश के ही युवा हैं प्रधानमंत्री जी,जो छात्रों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर गुरुवार सुबह यह पोस्ट किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि छात्रों का भविष्य संवारना सरकार की प्राथमिकता है। पीएम मोदी के इस पोस्ट के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।

बातचीत को तैयार, पर रखी शर्त

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और धर्मेंद्र प्रधान के एक फोटो पर लिखा है कि माई नेम इज नथिंग। छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से यह कहा गया है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और सौरभ दास ने भी यह कहा है कि वे भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि को जंतर-मंतर या किसी न्यूट्रल जगह पर आना होगा। पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट किया है और छात्रों के हितों की रक्षा की बात कही है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें