Benefits of Dark Chocolate: चॉकलेट का नाम सुनते ही कई लोग सोचते हैं कि यह सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। लेकिन अगर आप 70% या उससे ज़्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट थोड़ी मात्रा में खाते हैं, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल डॉक्टर और एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज़ 1–2 छोटे टुकड़े डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को कई अच्छे फायदे मिल सकते हैं। तो आइए ख़बर में जानते है डार्क चॉकलेट खाने के फायदे…
दिल की सेहत को मिल सकता है फायदा
डार्क चॉकलेट में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो शरीर में खून का बहाव बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में भी मदद मिल सकती है। अगर इसे थोड़ी मात्रा में खाया जाए, तो यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।
तनाव कम करने में हो सकती है मदद
अगर आप पूरे दिन की थकान या तनाव महसूस कर रहे हैं, तो थोड़ा-सा डार्क चॉकलेट खाने से मूड बेहतर हो सकता है। यह दिमाग में ऐसे तत्वों को बढ़ाने में मदद करती है, जो खुशी और सुकून का एहसास दिलाते हैं। यही वजह है कि डार्क चॉकलेट को मूड अच्छा करने वाला फूड भी कहा जाता है।

दिमाग को रखे एक्टिव
डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको दिमाग तक खून का बहाव बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे ध्यान लगाने, चीज़ें याद रखने और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है। इसलिए डार्क चॉकलेट को दिमाग के लिए अच्छा फूड भी माना जाता है।
त्वचा की देखभाल में भी कारगर
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्वों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रह सकती है और जल्दी झुर्रियां आने का खतरा भी कम हो सकता है। इसलिए यह स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
मीठा खाने की इच्छा हो सकती है कम
अगर आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ज्यादा खाने और बार-बार स्नैक्स खाने की आदत को कम करने में मदद मिल सकती है।
ध्यान रखें: डार्क चॉकलेट हमेशा थोड़ी मात्रा में ही खाएं और ऐसी चॉकलेट चुनें जिसमें 70% या उससे ज्यादा कोको हो। अगर आपको कोई बीमारी है या आप किसी खास डाइट को फॉलो कर रहे हैं, तो इसे रोज खाने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह जरूर लें।