ग्लासगो, (स्कॉटलैंड) : भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 की 54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की अपनी प्रतिद्वंंद्वी एस एस डेलगाडो हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स | भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। pic.twitter.com/YGirmX3c9u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2026
आज यहां हुए मुकाबले में प्रीति कनाडा की एसएस डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता। तीसरा और आखिरी राउंड में प्रीति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से ज़्यादा और ज़्यादा सटीक पंच मारे हैं। डेलगाडो पूरे मुकाबले में संघर्ष करती दिखी। घंटी बजने के साथ प्रीति और भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...