Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिया सीड्स ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके नुकसान और साइड इफेक्ट्स

August 2, 2026

चिया सीड्स ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके नुकसान और साइड इफेक्ट्स

लाइफस्टाइल डेस्क : चिया सीड्स को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह से आजकल कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं।

लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चिया सीड्स भी अगर जरूरत से ज्यादा खाए जाएं तो इससे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा चिया सीड्स खाने से होने वाले नुकसान के बारे में…

1. पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं

चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर कोई व्यक्ति अचानक ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शुरू कर देता है तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। इससे गैस, पेट फूलना, पेट दर्द, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चिया सीड्स को धीरे-धीरे डाइट में शामिल करना बेहतर होता है।

2. गले में फंसने का खतरा

चिया सीड्स पानी को बहुत तेजी से सोखते हैं और फूल जाते हैं। अगर इन्हें सूखा खाया जाए तो ये गले या खाने की नली में जाकर परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए चिया सीड्स को खाने से पहले पानी में भिगोना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इन्हें हमेशा सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

3. ब्लड प्रेशर ज्यादा कम हो सकता है

चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए फायदेमंद होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। लेकिन जो लोग पहले से ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है।

4. ब्लड शुगर में गिरावट आ सकती है

चिया सीड्स का फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज अगर दवाइयों के साथ इसका बहुत ज्यादा सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल काफी नीचे जा सकता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को अपनी डाइट में इसे शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

5. एलर्जी की समस्या हो सकती है

कुछ लोगों के शरीर को चिया सीड्स सूट नहीं करता है। इसके ज्यादा सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में त्वचा पर खुजली, लाल निशान, दाने, उल्टी, आंखों में पानी आना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

कितनी मात्रा में खाएं चिया सीड्स?

चिया सीड्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अपनी उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सही मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी तरह का डाइट बदलाव करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें