
Amanat Khan’s dominance in Kabaddi : अमृतसर। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश और कोऑर्डिनेटर जुगराज सिंह की गाइडलाइंस में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में PM श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल सराय अमानत खान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
बाबा बुद्धा जोन में आयोजित कबड्डी मुकाबलों में स्कूल की अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 लड़कियों की टीम विजेता रही और अंडर-17 लड़कों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसिपल परमजीत कौर ने सम्मानित करते हुए बधाई दी और उन्हें नशे से दूर रहकर जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को नशीले पदार्थों से दूर रहकर ज़िला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस जीत में कैंपस मैनेजर लखविंदर सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था। इनमें PM श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल सराय अमानत खान की अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 लड़कियों की टीम ने पहला और अंडर-17 लड़कों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया। विजेता टीमों को स्कूल की प्रिंसिपल मैडम परमजीत कौर ने सम्मानित किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...