
“https://we.tl/t-80bibt5TiGEZP2kY”
जालंधर: गुराया नेशनल हाईवे पर मेन चौक के पुल के ऊपर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत से लदे टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में CNG ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SSF
जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना एक राहगीर ने सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। सूचना मिलते ही SSF के इंचार्ज सरबजीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक का ड्राइवर दुर्घटना के बाद केबिन में बुरी तरह फंस गया था। SSF की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला।
घायल ड्राइवर को सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा
रेस्क्यू के बाद घायल ट्रक ड्राइवर को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
टिप्पर चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा
रेत से भरे टिप्पर के चालक संदीप के अनुसार, CNG सिलेंडरों से भरा ट्रक पीछे से आकर उसके टिप्पर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिप्पर का एक टायर भी पंचर हो गया। वहीं, CNG सिलेंडरों वाले ट्रक को हादसे में भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...