Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर घर तिरंगा से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, तिरंगा हमारी आन-बान-शान: अशोक सरीन हिक्की

August 14, 2026

हर घर तिरंगा से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, तिरंगा हमारी आन-बान-शान: अशोक सरीन हिक्की

जिला भाजपा प्रधान ने अपने घर तिरंगा लगाया

जालंधरः हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने सेंट्रल टाऊन स्थित अपने निवास स्थान पर परिवारजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंकुर रत्ती, मंडल प्रधान मनीष बल, ललित बब्बू, अनुज शारदा, गौरव राय, अर्जुन सिंह हैप्पी, पारस शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।

जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करने वाला जन-अभियान बन चुका है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर घर तिरंगा पहुंचे और हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना और मजबूत हो।

इस अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को भी देश के स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलता है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जालंधरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लें।

उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है और हर भारतीय के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं प्रेम होना चाहिए। आइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा और हर दिल तिरंगा के संकल्प को मजबूत करें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें