Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल; गर्मी से मिलेगी राहत

August 15, 2026

Punjab Weather: पंजाब में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल; गर्मी से मिलेगी राहत

Punjab Weather Update : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दोनों जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट और रूपनगर में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान फिरोजपुर में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में हुई बारिश

14 अगस्त को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। पटियाला के रौनी में सबसे ज्यादा 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटियाला शहर में 28.8 मिमी और लुधियाना में 25 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लुधियाना AWS में 11.5 मिमी, थीन बांध में 5 मिमी, पठानकोट के K.V.K. इलाके में 3 मिमी, बठिंडा में 1.5 मिमी, चंडीगढ़ में 0.8 मिमी और गुरदासपुर में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मानसून फिर हुआ सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय है। मानसून की ट्रफ लाइन फिरोजपुर से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसके कारण पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ऊपर के वातावरण में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के कारण आने वाले दिनों में बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें