Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने वाले SHO वरुण मट्टू को किया सम्मानित

August 15, 2026

नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने वाले SHO वरुण मट्टू को किया सम्मानित

मोगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोगा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में पुलिस विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मान दिया गया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

थाना सिटी साउथ के एसएचओ वरुण मट्टू को भी उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति लगन और पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एसएचओ वरुण मट्टू के नेतृत्व में थाना सिटी साउथ पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी लगातार शिकंजा कसा गया। उनकी कार्यप्रणाली और टीम के साथ मिलकर किए गए प्रयासों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसएचओ वरुण मट्टू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक मेहनत, ईमानदारी तथा जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित करता है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें