चंडीगढ़: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में देशवासियों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।
ढिल्लों ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर जब पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा हुआ था, उस समय कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन को कथित तौर पर बीच में रोकने का प्रयास बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इस गीत ने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को देश की आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा दी। ऐसे राष्ट्रीय गीत के प्रति कथित तौर पर असम्मानजनक रवैया देशवासी स्वीकार नहीं करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इस घटना के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा देश के सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथित ‘देश-विरोधी सोच’ को भाजपा जनता के बीच उजागर करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...