Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

एजुकेशन लोन का झांसा देकर 70 हजार ठगे, युवक पर केस

August 20, 2026

एजुकेशन लोन का झांसा देकर 70 हजार ठगे, युवक पर केस

70,000 swindled under the pretext of a loan : मोगा। गांव कालेके की एक युवती को एजुकेशन लोन दिलाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद थाना बाघापुराना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गांव कालेके निवासी सुखप्रीत कौर पुत्री जंग सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में बताया कि उसकी बातचीत राजवीर सिंह उर्फ अमन शर्मा पुत्र जसविंदरपाल सिंह निवासी कुभड़वाल, सदर धूरी के साथ हुई थी। आरोप है कि उक्त युवक ने उसे एजुकेशन लोन दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में उससे 70 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब लोन नहीं मिला तो युवती को कथित ठगी का पता चला। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डीएसपी बाघापुराना को सौंप दी।

डीएसपी की प्रारंभिक जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई। इसके बाद एसएसपी मोगा के निर्देश पर थाना बाघापुराना पुलिस ने राजवीर सिंह उर्फ अमन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द काबू करने का प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें