Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana : कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से छोटे उद्योग परेशान

August 22, 2026

Ludhiana : कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से छोटे उद्योग परेशान Small industries troubled by price fluctuations : लुधियाना। ढंडारी औद्योगिक कल्याण एसोसिएशन ने कच्चे माल की कीमतों में रोजाना हो रहे उतार-चढ़ाव को छोटे उद्योगों के लिए बड़ी चुनौती बताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मक्कड़ ने कहा कि बारिश से पहले ही औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हैं, वहीं कीमतों की अस्थिरता ने उद्योगपतियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार से मूल्य निर्धारण प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी और छोटे उद्योगों को राहत देने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कच्चे माल का उत्पादन करने वाली बड़ी कंपनियों द्वारा कीमतों में लगातार वृद्धि और कमी से छोटा उद्योग सबसे अधिक प्रभावित होता है। इस मुद्दे पर न तो बड़े औद्योगिक घरानों द्वारा उचित ध्यान दिया जा रहा है और न ही सरकार द्वारा कोई ठोस नीति बनाई जा रही है। उन्होंने इस्पात मंत्रालय और भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय से कच्चे माल के मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि लघु और मध्यम उद्योग को अनावश्यक उतार-चढ़ाव और मूल्य हेरफेर से राहत मिल सके। उन्होंने बड़ी कंपनियों से अपने डीलरों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखने की भी अपील की है। Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें