Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में स्कूल बस बनी आग का गोला, 43 बच्चे सुरक्षित

August 22, 2026

बठिंडा में स्कूल बस बनी आग का गोला, 43 बच्चे सुरक्षित School bus turns into a ball of fire : बठिंडा। बठिंडा के बीबी वाला रोड पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद 43 बच्चों को लेकर घर जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए राहगीरों की मदद ली और बस की खिड़कियां तोड़कर एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर बस की तारों में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण और बस की तकनीकी स्थिति का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार, जब बस बीबी वाला रोड पर पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस में सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई। हालात को देखते हुए ड्राइवर ने राहगीरों की मदद ली और बस की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। ड्राइवर की सूझबूझ और राहगीरों की मदद से सभी 43 बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी बच्चे के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी देते हुए ड्राइवर ने बताया कि हो सकता है कि बस की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने का सही कारण और बस की तकनीकी स्थिति जांच के बाद ही पता चल पाएगी। Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें