Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर मॉडल टाउन शिवानी पार्क में करवाई गई मैराथन दौड़, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

August 23, 2026

जालंधर मॉडल टाउन शिवानी पार्क में करवाई गई मैराथन दौड़, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

जालंधर: पंजाब यूथ रन के तहत मॉडल टाउन शिवानी पार्क में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इस पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें बच्चे, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में आम आदमीं पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया पहुंचे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी लालच के बजह से पंजाब को उड़ता पंजाब बनाया था, लेकिन सीएम भगवंत सिंह मान ने मेहनत करके अच्छी सरकार चलाते हुए आज पंजाब को फिर से खेलता पंजाब बना दिया है। सुबह सुबह हजारों लोग इस मैराथन में भाग ले रहे हैं और वह इसके लिए आम आदमी पार्टी के आप विंग को बधाई देना चाहते हैं, जिन्होंने पूरे पंजाब के युवाओं को चार्ज करके रखा हुआ है। पंजाब के युवाओं को खेलने के मौके के साथ पढ़ाई और नौकरियों के मौके मिल रहे हैं इसके लिए सब को बहुत बहुत बधाई।

वहीं सजन सिंह के रोल मॉडल को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि इनके के लिए रोल माडल हो सकते हैं, जो हत्याओं में यकीन रखते है, जो पंजाब को बर्बाद करने में यकीन रखते है और जो पंजाबियों को बर्बाद करने में यकीन रखते है। हमारे के लिए रोल मॉडल नहीं हो सकते आम आदमीं पार्टी के रोल माडल नहीं हो सकते। यह कांग्रेस के लिए रोल है तो वह कांग्रेस जानती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें