Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga : पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाइक सवार दो घायल

August 23, 2026

Moga : पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाइक सवार दो घायल Accident Leaves Two Bike Riders Injured : मोगा। जलालाबाद पूर्वी के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना धर्मकोट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार पुत्र केवल कुमार निवासी गांव औलख, मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब ने कहा कि वह अपने साथ काम करने वाले गुरसेवक सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी वाड़ा चैन सिंह, जिला फिरोजपुर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जलालाबाद की ओर जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे एक पेट्रोल पंप के पास से मुड़ने लगे तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार और गुरसेवक सिंह दोनों घायल हो गए।हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि अजय कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन चालक की पहचान सहित मामले की आगे की जांच की जा रही है। Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें