Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप 30 को

August 26, 2026

अमृतसर में नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप 30 को

Free Mega Medical Camp to Be Held in Amritsar on August 30 : अमृतसर। विधानसभा हलका अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में लोगों को बेहतर और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 30 अगस्त को शहीद ऊधम सिंह यादगारी भवन, गेट भगतां वाला में मेगा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।

बिलास फाउंडेशन, ‘तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल’, चंडीगढ़ और शहीद ऊधम सिंह फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप में फाइब्रोस्कैन, BMD, ब्लड प्रेशर, मैमोग्राफी और न्यूरो स्कैन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की जाएंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि यह कैंप 30 अगस्त 2026, दिन रविवार को शहीद ऊधम सिंह यादगारी भवन, गेट भगतां वाला, अमृतसर में लगाया जाएगा। कैंप का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।

डॉ. निज्जर ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें फाइब्रोस्कैन (FibroScan), हड्डियों की जांच (BMD), ब्लड प्रेशर की जांच, मैमोग्राफी और न्यूरो स्कैन आदि शामिल हैं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। डॉ. निज्जर ने लोगों से अपील की कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि फाइब्रोस्कैन (FibroScan) जांच के लिए 4 घंटे का उपवास रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें