Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, फंदे से लटका मिला शव

August 28, 2026

फगवाड़ा: शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विशाल शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई राहुल ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके भतीजे ने ऊपर कमरे में जाकर देखा कि उसके पिता विशाल शर्मा फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद परिवार की ओर से तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के भाई राहुल ने बताया कि विशाल शर्मा और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से आपसी अनबन चल रही थी।

थाना प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ के दौरान भी पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: फगवाड़ा (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें