Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: धर्मकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 नशीली गोलियों सहित 3 युवक गिरफ्तार

August 29, 2026

मोगा: धर्मकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 नशीली गोलियों सहित 3 युवक गिरफ्तार

मोगा। थाना धर्मकोट पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को 110 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के थानेदार इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी।

इस दौरान पुलिस को बस अड्डा दानूवाला के नजदीक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक नशीली गोलियों के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान के आसपास निगरानी शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 110 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव इंदगढ़, दिलप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी, मोगा तथा हरविंदर सिंह उर्फ हैरी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी के रूप में हुई है।

थानेदार इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि बरामद नशीली गोलियों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने के लिए भी पूछताछ की जा रही है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आए थे और इन्हें आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपियों के संपर्कों तथा नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

थानेदार ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📍 Location: धर्मकोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें