Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Volleyball League: इंटर-स्कूल वॉलीबॉल लीग 2026 में लड़कियों का खिताब गिलगल के नाम, लड़कों में इसायाह एबिलिटी हायर सेकेंडरी स्कूल चैंपियन

August 29, 2026

Volleyball League: इंटर-स्कूल वॉलीबॉल लीग 2026 में लड़कियों का खिताब गिलगल के नाम, लड़कों में इसायाह एबिलिटी हायर सेकेंडरी स्कूल चैंपियन

Volleyball League: ‘इंटर-स्कूल वॉलीबॉल लीग 2026’ के दूसरे संस्करण का शनिवार को वोखा के पब्लिक ग्राउंड में सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में ‘गिलगल स्कूल वोखा’ ने लड़कियों के वर्ग में, जबकि इसायाह एबिलिटी हायर सेकेंडरी स्कूल ने लड़कों के वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

यह टूर्नामेंट नागालैंड के यूथ रिसोर्स और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने वोखा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के साथ मिलकर ‘प्ले विद पैशन, विन विद रिस्पेक्ट’ (जुनून के साथ खेलें, सम्मान के साथ जीतें) थीम के तहत आयोजित किया था।

गिलगल स्कूल वोखा ने गर्ल्स चैंपियनशिप जीती, जबकि सेंट पीटर स्कूल वोखा रनर-अप रहा। इस कैटेगरी में सांतसुओ स्कूल ने ‘बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम’ का खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/sports/us-open-2026-players-complain-cannabis-smell-distraction/

बॉयज कैटेगरी में नौ स्कूलों और गर्ल्स कैटेगरी में छह स्कूलों ने हिस्सा लिया। बॉयज कैटेगरी में इसायाह एबिलिटी हायर सेकेंडरी स्कूल ने खिताब जीता और सेंट पीटर स्कूल रनर-अप रहा। बॉयज कैटेगरी में लिटिल एंजल्स स्कूल को ‘बेस्ट डिसिप्लिन’ का अवॉर्ड मिला।

समापन समारोह में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए वोखा के डिप्टी कमिश्नर के. मथुंग त्सांगलाओ ने छात्रों से खेलों को अपनी को-करिकुलर एक्टिविटीज (पाठ्येतर गतिविधियों) के एक अहम हिस्से के तौर पर गंभीरता से लेने की अपील की।

युवा खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, मथुंग त्सांगलाओ ने लगन, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिद्वंद्वियों के प्रति सम्मान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लगातार कोशिश और प्रतिबद्धता से छात्रों के लिए उच्च स्तर पर खेलने और भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करने के मौके खुल सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए खेल गतिविधियों में ज्यादा भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर वॉलीबॉल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना था। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें