Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक चालक को थप्पड़ मारना ट्रैफिक कर्मचारी को पड़ा भारी

September 4, 2026

ट्रक चालक को थप्पड़ मारना ट्रैफिक कर्मचारी को पड़ा भारी

Slapping the truck driver proved costly : जालंधर। कैंट के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रक चालक को थप्पड़ मारने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। ACP ट्रैफिक अजय सिंह PPS ने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ACP ट्रैफिक जालंधर अजय सिंह PPS ने बताया कि कैंट क्षेत्र के पास ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रक चालक मोबाइल फोन के माध्यम से अपना ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैफिक कर्मचारियों को दिखा रहा था। इसी दौरान मोबाइल फोन को लेकर ट्रक चालक और ट्रैफिक कर्मचारी के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ट्रैफिक कर्मचारी ने तैश में आकर ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। ACP ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी द्वारा आम जनता के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को लोगों के साथ मर्यादा, संयम और कानून के अनुसार व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित कर्मचारी को लाइन हाजिर करने के साथ उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें