
बरनाला: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। यह घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई बताई जा रही है।
घर के गेट पर मिले गोलियों के निशान
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर कई गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गोलियों के चलते घर के गेट पर कई निशान दिखाई दिए हैं।
घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के अनुसार, गायक इन दिनों अपने म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश में हैं।
CCTV में नजर आए तीन संदिग्ध
फायरिंग की घटना से जुड़ी एक CCTV फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग घर के बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल रोकने के बाद उन्होंने घर की ओर कई राउंड फायर किए और फिर वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें…
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...