Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर ग्रामीण में नशे के खिलाफ CASO अभियान

September 17, 2026

जालंधर ग्रामीण में नशे के खिलाफ CASO अभियान

CASO Operation Launched Against Drugs : जालंधर। नशों की अवैध सप्लाई और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष CASO (Cordon and Search Operation) अभियान चलाया गया।

इस दौरान एसएसपी जालंधर ग्रामीण स. हरविंदर सिंह विर्क, पीपीएस ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की। यह अभियान सरवन सिंह बल्ल, डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट तथा रशपाल सिंह, डीएसपी पीबीआई/स्पेशल क्राइम की निगरानी में चलाया गया। विशेष अभियान के दौरान सब-इंस्पेक्टर लाभ सिंह, मुख्य अफसर थाना मेहतपुर; सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर पाल सिंह, मुख्य अफसर थाना शाहकोट; सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह, मुख्य अफसर थाना लोहियां तथा सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, मुख्य अफसर थाना बिलगा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशों के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों की बारीकी से चेकिंग की गई।

CASO के दौरान नशों के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान स्थानों तथा अन्य संवेदनशील जगहों की विशेष रूप से तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों की वेरिफिकेशन करने के साथ-साथ वाहनों की भी चेकिंग की गई, ताकि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को और मजबूत किया जा सके। इस विशेष CASO अभियान के दौरान जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में कुल 06 मामले दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना शाहकोट द्वारा 01 मामला दर्ज कर 52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना लोहियां द्वारा 01 मामला दर्ज कर 0.3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना मेहतपुर द्वारा 03 मामले दर्ज कर 300 बोतलें लाहन (30,000 लीटर लाहन), 59 नशीली गोलियां तथा 7,000 रुपये ड्रग मनी के बरामद किए गए। इसी प्रकार थाना बिलगा द्वारा 01 मामला दर्ज कर 19 नशीली गोलियां बरामद की गईं। जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही नशों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसएसपी जालंधर ग्रामीण स. हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और उन्होंने CASO अभियान की स्वयं मौके पर निगरानी की है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष और अचानक चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि नशों की तस्करी और इससे संबंधित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसी चेकिंग मुहिम जारी रहेंगी और नशों की बिक्री या सप्लाई में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें