Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात

September 19, 2026

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात

Chamba Gets 10 Electric and 10 Diesel Buses : शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात दी। उन्होंने चंबा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें से पहली इलेक्ट्रिक बस चंबा से माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए रवाना हुई। यह बस बनीखेत, दुनेरा, सदवां, नूरपुर, धमेटा और तलवाड़ा होते हुए माता श्री चिंतपूर्णी तक चलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रदेश के लिए उपयुक्त बस का प्रोटोटाइप तय करने में काफी समय लगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन हो रहा है और चालकों को इनके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं तथा इनकी 12 साल तक की मेंटिनेंस की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है। चंबा में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा में पहली बार 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है। यह चंबा के लिए महत्वपूर्ण दिन है।

आने वाले समय में चंबा में मिड्डी बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निगम में सरकार जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती भी करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली है। इन योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है तथा निर्माणाधीन योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाएगा।

चंद्रशिला मंदिर में शीश नवाया, विकास कार्यों का किया निरीक्षण इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद उप मुख्यमंत्री ने चंबा के कश्मीरी मोहल्ला स्थित श्री चंद्रशिला मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 27.41 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर दिया गया है और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

इसे आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने चंबा में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। मंगला में दो करोड़ से बन रहे विश्राम गृह का निरीक्षण मुकेश अग्निहोत्री ने मंगला में जल शक्ति विभाग द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह विश्राम गृह विभाग की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ पर्यटकों और आम लोगों के लिए भी उपयोगी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें