Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव चड़िक में 25 लाख से बनेगा नया कम्युनिटी हॉल, इंतजार के बाद मांग पूरी

September 20, 2026

गांव चड़िक में 25 लाख से बनेगा नया कम्युनिटी हॉल, इंतजार के बाद मांग पूरी

25 Lakh Community Hall in Chadik : मोगा। गांव चड़िक के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए कम्युनिटी हॉल का नींव पत्थर रखा गया। इस सुविधा से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक और सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

ग्रामीणों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण गांव की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगा। नया कम्युनिटी हॉल गांववासियों के लिए सामाजिक, धार्मिक और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। गांव में विभिन्न समारोहों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

अब कम्युनिटी हॉल के निर्माण से ग्रामीणों को अपने सामाजिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। नींव पत्थर रखने के अवसर पर तीनों पंचायतों के प्रतिनिधि, सरपंच साहिबान तथा बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। इस दौरान गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कम्युनिटी हॉल बनने के बाद लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मोगा की विधायिका डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा की गांव के विकास और लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की ओर से समय-समय पर रखी जाने वाली जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों की मांग को पूरा करना केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि उनके प्रति जिम्मेदारी भी है। गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने 25 लाख रुपये की लागत से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के लिए संबंधित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण निर्धारित समय में पूरा होने से गांव के लोगों को इसका लाभ जल्द मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें