Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरदार पटेल और जम्मू-कश्मीर की विरासत पर पुस्तक का विमोचन

September 23, 2026

सरदार पटेल और जम्मू-कश्मीर की विरासत पर पुस्तक का विमोचन

जम्मू/श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्रीनगर में ह्लसरदार पटेल एंड कश्मीर: द अनटोल्ड हिस्ट्रीह्व पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उपराज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाई और उनका ह्यएक भारत, श्रेष्ठ भारतह्ण का विचार आज भी देश को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भविष्य शांति, विकास और युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा है। उन्होंने पुस्तक को जम्मू-कश्मीर के इतिहास को नए दृष्टिकोण से समझने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया और लेखकों से इतिहास को सत्य एवं निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

उपराज्यपाल ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए से जुड़े संवैधानिक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और विकास के नए अवसर सामने आए हैं।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता के साथ शांति, बुनियादी ढांचे और संपर्क का विकास, युवाओं का सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें