शिमला: नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस की Detection Cell उप-मण्डल ठियोग की टीम ने कोटखाई नाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार लोगों से करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को Detection Cell उप-मण्डल ठियोग की टीम कोटखाई नाला क्षेत्र में गश्त और नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की Alto कार में बैठे चार व्यक्तियों की जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रविन्द्र (35), हेम राज (36), राजीव (36) और सुनील कुमार (42) के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रहने वाले हैं। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 83/2026 दर्ज किया है। मामला धारा 21 और 29 NDPS Act के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद चिट्टा/हेरोइन आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं। शिमला पुलिस का कहना है कि जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
📍 Location: शिमला (शिमला)
मेष: दिन शुभ रहेगा...