DGP Reviews Security at LPU Campus : जालंधर। LPU में छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध के बाद सोमवार को DGP गौरव यादव ने कैंपस का जायजा लिया। छात्रों और मैनेजमेंट के बीच बैठक में सुरक्षा व अन्य मांगों पर चर्चा हुई, जबकि पुलिस ने हिंसा और कथित लूटपाट के मामलों में CCTV व अन्य वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है। यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच जारी है और यूनिवर्सिटी ने आरोपों को खारिज किया है।
मॉल में लूट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवकों के चेहरे भी दिखाई दे रहे है और कुछ युवकों ने मास्क पहना हुआ है। आज स्टूडेंट की लवली मैनेजमेंट और पुलिस के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद फगवाड़ा एसपी मेजर सिंह का बयान सामने आया है। मेजर सिंह ने कहा कि आज छात्रों के मुद्दों को लेकर उनकी मैनेजमेंट के साथ मीटिंग हुई।
इससे पहले छात्रों के साथ उनकी मीटिंग हुई, जिसमें छात्रों को लिखित में मुद्दे देने के लिए कहा गया। इस दौरान छात्रों ने कुछ समय मांगा है और कहा है कि देर रात कमेटी बनाई गई है और वह कुछ समय तक मुद्दों को लेकर जानकारी दें देंगे। एसपी ने कहाकि दो दिन से मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में मैनेजमेंट ने भी आश्वासन दिया है कि स्टूडेंट की जायजा मांगो को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस दौरान स्टूडेंट्स की कुछ छोटी डिमांड थी, जिसमें लड़कियों ने कहाकि युवा लड़कों को देर रात 11 बजे से बाहर घूमने की इजाजत है, लेकिन लड़कियों को शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं आने दिया जाता। ऐसे में उन्हें भी बराबर अधिकार मिलना चाहिए। इस दौरान बिजली औऱ पलबंर कर्मियों के साथ लेडिज स्टाफ की कर्मी होनी चाहिए। ऐसे में मैनेजमेंट ने मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया है।
मैनेजमेंट के अनुसार महिला वार्डन को बिजली औऱ पलबंर कर्मियों के साथ भेजा जाता है और ठीक होने के बाद ही वह हॉस्टल के कमरे से वापिस आती है। वहीं शरारती अंनसरों के राउंडअप किए जाने को लेकर कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और अन्य वीडियों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...