Land for Jobs case: लैंड फॉर जॉब यानी जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट एक बार फिर सुनवाई करेगी। कोर्ट ने 14 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की है। इस मामले में पहले सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने ने अपना ऑर्डर रिजर्व कर लिया था, लेकिन अब उन्होंने फाइल नए जज प्रशांत कुमार को वापस भेज दी है। दरअसल, जज विशाल गोगने का तबादला हो गया है। उनका ट्रांसफर रजिस्ट्रार विजिलेंस, दिल्ली हाईकोर्ट के पद पर हो चुका है, इसलिए अब इस मामले की सुनवाई जज प्रशांत कुमार करेंगे।
रिजर्व था ऑर्डर
बता दें कि इस मामले में पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई पूरी कर ली थी। अमित कात्याल, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर बहस पूरी हो चुकी थी और ऑर्डर रिजर्व था।
ये भी पढ़ें- मोगा: सिविल अस्पताल के मुख्य गेट बना ई-रिक्शा स्टैंड, मरीजों और एंबुलेंस की राह में अड़चन
कम कीमत पर जमीनें ट्रांसफर करने का मामला
ईडी का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में ग्रुप-डी पदों पर नौकरियां देने के बदले जमीनें ली गईं। यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी के बदले लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर बेहद कम कीमत पर जमीनें ट्रांसफर करवाई गईं।
भ्रष्टाचार की धाराओं में आरोप तय
इस घोटाले से जुड़े मुख्य सीबीआई मामले में कोर्ट पहले ही लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार की धाराओं में आरोप तय कर चुका है।
14 अक्टूबर को होगी सुनवाई
मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और अमित कात्याल समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। अब राउज एवेन्यू कोर्ट के जज प्रशांत कुमार 14 अक्टूबर को इन सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मुद्दे पर फिर से सुनवाई शुरू करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...