Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मान दे मुनाफे’ योजना के तहत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने रायपुर कलां में चलाया डोर-टू-डोर अभियान

October 6, 2026

‘मान दे मुनाफे’ योजना के तहत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने रायपुर कलां में चलाया डोर-टू-डोर अभियान

अमृतसर: ‘मान दे मुनाफे’ योजना के तहत पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी के तहत लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव रायपुर कलां में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से मुलाकात कर पंजाब सरकार द्वारा पिछले समय के दौरान किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार आम लोगों की बेहतरी और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं और सरकारी सुविधाओं के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मान सरकार द्वारा पिछले समय के दौरान प्रदेशवासियों को दिए गए लाभों और किए गए कार्यों से लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोग एक बार फिर आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देंगे और प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांववासियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें