
Jalandhar in Rain : शहर में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके कुछ देर बाद आसमान में काले बादल छा गए और अचानक अंधेरा सा हो गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
बारिश से बढ़ी ठंडक, तापमान में गिरावट के आसार
बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों को दिन के समय भी गर्मी से राहत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में हुए इस बदलाव का असर दिन और रात दोनों के तापमान पर देखने को मिल सकता है। आने वाले समय में तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात के समय ठंडक और बढ़ सकती है।
तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं का असर खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी पड़ सकता है। धान की फसल इस समय खेतों में तैयार खड़ी है। ऐसे में तेज हवा और बारिश के कारण किसानों को फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। यदि बारिश और तेज हवाएं लंबे समय तक जारी रहती हैं, तो खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हो सकती है।
गर्मी और उमस से मिली राहत
मौसम में अचानक आए बदलाव से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। दिन के तापमान में कमी आने से मौसम आरामदायक हो गया है, जबकि रात के समय भी ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...