
मनालीः पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग दर्रे के समीप एक हादसा पेश आया है. जहां पहाड़ी से गिरने के कारण एक पर्यटक युवक की मौत हो गई है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित ब्राइटलैंड स्कूल, गोविंदपुरम के कक्षा 11वीं (कॉमर्स) के विद्यार्थियों का एक समूह मनाली घूमने आया हुआ था। ऐसे में आज यह समूह भ्रमण के लिए रोहतांग दर्रे की ओर गया था। इसी दौरान रोहतांग के दूसरी ओर एक छात्र फोटो खींचने के लिए गया।
इस युवक को पहचान लगभग 17 वर्षीय छात्र रुद्र कुमार, पुत्र श्री पुष्पेंद्र कुमार, निवासी जी-373, जसवंत विहार, आकाश नगर, इंदरगढ़ी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फोटो खिंचवाते हुए इस युवक की पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जाँच की जा रही है।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...