Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले युवक का किडनैप, फिर हत्या…, पटियाला में काली स्कॉर्पियो में अगवा कर संगरूर में फेंका शव

October 23, 2026

पहले युवक का किडनैप, फिर हत्या…, पटियाला में काली स्कॉर्पियो में अगवा कर संगरूर में फेंका शव

पटियाला: शहर के डक्कला कस्बे के पास एक नौजवान को कथित तौर पर किडनैप करके उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक नवाब खान, दर्शन खान का बेटा था और डक्कला का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नवाब खान मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी डक्कला के पास एक पेट्रोल पंप के सामने एक काली स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से उतरे कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। बाद में खबर मिली कि उसका शव संगरूर जिले के काला झाड़ गांव के पास नेशनल हाईवे से गुजरने वाले नाले में मिला है। पुलिस ने शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ काली स्कॉर्पियो से बाहर लटका हुआ दिख रहा है। पेट्रोल पंप का CCTV फुटेज भी जांच का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

📍 Location: ਪਟਿਆਲਾ (ਪਟਿਆਲਾ)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें