
Harbhajan Meets CM Dhami to Discuss Sports Development : जालंधर। उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। किस तरह से उत्तराखंड के युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और पहाड़ के दूर-दराज के क्षेत्रों से नई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक लाया जाए। इस पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरभजन सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रदेश में खेलों के विकास के लिए अपने सुझाव दिए।