Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपायुक्त ने छात्राओं को पढ़ने और व्यक्तित्व विकास के लिए किया प्रेरित

November 16, 2026

उपायुक्त ने छात्राओं को पढ़ने और व्यक्तित्व विकास के लिए किया प्रेरित

DC Encourages Students to Develop Reading Habits : कुल्लू। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा), सुल्तानपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों के साथ प्रेरणादायक किताबें और समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में रीडिंग क्लब बनाने का सुझाव देते हुए आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया।

 

उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं, अध्यापकों और स्कूल प्रशासन के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों में आत्मविकास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास भी आवश्यक है। पढ़ने की आदत, रीडिंग क्लब और व्यक्तित्व निर्माण पर बल उपायुक्त ने छात्राओं से पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने स्कूल में रीडिंग क्लब बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने आत्मचिंतन और विचारों को अभिव्यक्त करना तथा प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने, बात कही, ताकि वे सम-सामयिक मुद्दों की जानकारी और विश्लेषणात्मक सोच विकसित कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तंवर, अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें