Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटवार कार्यालय में तोड़फोड़ और कर्मचारी से मारपीट का आरोप

November 16, 2026

पटवार कार्यालय में तोड़फोड़ और कर्मचारी से मारपीट का आरोप

Daily-Wage Employee Attacked at Kullu Patwar Office : कुल्लू। पटवार वृत्त हल्लाण-1 में ड्यूटी के दौरान दैनिक भोगी कर्मचारी डिंपल पर कथित तौर पर दो लोगों ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर और हाथ में चोटें आईं। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

 
 
 

महासंघ के अनुसार, दिनांक 13/11/2026 को पटवार वृत्त हल्लाण-1, तहसील कुल्लू में कार्यरत दैनिक भोगी कर्मचारी श्री डिंपल पुत्र चैने राम अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान संजय पुत्र मिने राम व अजय कुमार कथित रूप से पटवार वृत्त के कार्यालय में आए और डंडे से उन पर हमला कर दिया। महासंघ का आरोप है कि हमले में कर्मचारी के सिर व हाथ में गहरी चोट लगी है। साथ ही पटवार वृत्त के कागजात, टेबल आदि को नुकसान पहुंचाया गया और कुछ कागजात इधर-उधर फेंक दिए गए।

इस संबंध में कर्मचारी द्वारा पुलिस थाना पतलीकूहल में दिनांक 13/11/2026 को FIR दर्ज करवाई गई है। महासंघ ने कहा कि पूर्व में भी नाजायज कब्जे की निशानदेही के दौरान पटवारी व कानूनगो पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। सरकारी कर्मचारियों पर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं को महासंघ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। महासंघ ने उपायुक्त से मांग की है कि घटना की जांच करवाकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा भविष्य में सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें