Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गश्त के दौरान डिटेक्शन सेल रामपुर ने गाड़ी की तलाशी लेकर पकड़ा नशा, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

November 21, 2026

गश्त के दौरान डिटेक्शन सेल रामपुर ने गाड़ी की तलाशी लेकर पकड़ा नशा, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिमला: जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने कुमारसैन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम भारतोनाला के पास गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश (24) पुत्र चमन सिंह और रोहित (26) पुत्र रणवीर सिंह, दोनों निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 94/2026 दिनांक 20 नवंबर 2026 दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और क्या वे किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें