Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में जोरों शोरों से चल रही गणतंत्र दिवस की तैयारी, दिल ना लिया, दिल ना दिया गाने पर थिरके सेना के जवान

January 21, 2026

दिल्ली में जोरों शोरों से चल रही गणतंत्र दिवस की तैयारी, दिल ना लिया, दिल ना दिया गाने पर थिरके सेना के जवान

वायरल न्यूज: गणतंत्र दिवस में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। इसे लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड के लिए सेना के जवान लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच गणतंत्र दिवस की रिहर्सल से जुड़ा सेना के जवानों का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: शख्स ने की मगरमच्छ से छेड़छाड़, फिर जो हुआ… Video देख कांप जाएगी रूह

वायरल हो रहे इस वीडियो में सेना के जवान परेड की रिहर्सल के दौरान फिल्मी गाने ‘दिल ना लिया, दिल ना दिया, तो बोलो ना बोलो क्या किया?’ की धुन पर कदमताल करते नजर आ रहे हैं। अनुशासन और तालमेल के साथ जवानों की यह प्रस्तुति देखने में बेहद आकर्षक लग रही है। वीडियो में जवानों का जोश, उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग जवानों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

बता दें यह पहली बार नहीं है, जब गणतंत्र दिवस के आसपास सेना के जवानों से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल हुए हों। पिछले कुछ वर्षों में भी परेड अभ्यास के दौरान जवानों के अनोखे और प्रेरणादायक वीडियो सामने आते रहे हैं। ऐसे वीडियो देशवासियों में उत्साह और गर्व की भावना भर देते हैं। सेना के जवान कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन भरे माहौल के बीच भी अपना उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं। यही वजह है कि उनके ये वीडियो लोगों को प्रेरित करते हैं और देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें: गिर गई 21 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी, टेस्टिंग के दौरान ही हुई धड़ाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें